दोराहा में विशेष स्वच्छता अभियान, विधायक ने खुद संभाली सफाई मुहिम की कमान

शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ लोगों की भागीदारी भी जरूरी: मनविन्द्र सिंह 

Published On

लुधियाना/दोराहा (सच कहूूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेशभर में सफाई और सैनिटेशन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान के तहत हलका पायल के विधायक मनविन्द्र सिंह ग्यासपुरा ने दोराहा शहर में विशेष सफाई मुहिम का नेतृत्व किया। इस दौरान विधायक ने सफाई कार्यों का स्वयं जायजा लिया और सफाई टीमों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न हिस्सों में चलाए जा रहे अभियान में भाग लिया। सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य संवेदनशील स्थानों की सफाई की गई। इसके साथ ही एकत्रित कूड़े को हटाने के अलावा कूड़ा जमा होने वाले संवेदनशील स्थानों और गंदगी वाले स्थानों की भी विशेष रूप से सफाई की गई।

विधायक ने कहा कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद दोराहा के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाना तथा शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित सभी संवेदनशील स्थानों की पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केवल एक बार सफाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जिन स्थानों पर बार-बार कूड़ा जमा होता है, वहाँ निरंतर निगरानी की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सफाई के बाद इन स्थानों पर दोबारा कूड़ा जमा न हो। उन्होंने कहा कि दोराहा को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ लोगों की सक्रिय सामुदायिक भागीदारी बेहद जरूरी है।

विधायक मनविन्द्र सिंह ग्यासपुरा दोराहा में विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं सफाई मुहिम का नेतृत्व करते हुए।

Ludhiana News
Ludhiana News: दोराहा में विशेष स्वच्छता अभियान, विधायक ने खुद संभाली सफाई मुहिम की कमान

About The Author

Related Posts