ढाबे पर खाना खाने जा रहे युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप

ढाबे पर खाना खाने जा रहे युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप

Published On

बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: कोतवाली देहात स्थित ढाबे पर खाना खाने जा रहे युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। पुलिस ने घायल युवा को जिला अस्पताल पहुंँचाया । पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। 

बुलन्दशहर में नहर स्थित ढाबे पर खाना खाने जा रहे एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारने का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के मोहल्ला राधा नगर निवासी प्रिंस गुप्ता आज दोपहर लगभग 2 बजे नहर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रहा था, आरोप है कि 2 युवकों ने प्रिंस को रोक लिया और नजदीक स्थित एक ओयो होटल में बातचीत के बहाने ले गए, फायरिंग में प्रिंस के कूल्हे में गोली लगी है, गोली खुले में फंसी होने की जानकारी दी गई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के पास हुई गोलीबारी में युवक प्रिंस गुप्ता उर्फ पुच्चन घायल हुआ है, घायल प्रिंस का कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए, पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

एसपी सिटी अभिषेक कुमार अजय ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंँची थी। प्रिंस को कूल्हे में गोली लगी है घायल को कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति सामान्य है। आरोपियों की तलाश के लिए चार टीम में गठित की गई है। घायल द्वारा बताए गए सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Bulandshahr News
Bulandshahr News: ढाबे पर खाना खाने जा रहे युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप

About The Author

Related Posts