80 खिलाड़ियों ने लिया तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा, विजेताओं को मेयर राजीव जैन ने किया सम्मानित
खेल व्यक्ति के शारीरिक विकास को करता है मजबूत: जैन
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: हरियाणा स्टेट स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय ओपन जिला तैराकी प्रतियोगिता ऋषि हुड विश्वविद्यालय, में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के 80 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर होने वाली तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को मेयर राजीव जैन ने मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। मेयर ने कहा हम कि खेल युवाओं के शारीरिक विकास के साथ उनके आत्मविश्वास और अनुशासन को भी मजबूत करते हैं।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। अलग-अलग वर्गों में अयानवीर, दक्ष राठी, प्रांजल, इराज, श्रुति और त्रिशा ने बेस्ट स्विमर का खिताब हासिल किया। वहीं ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अपने नाम की। शानदार प्रदर्शन के लिए अनव मलिक और अयानवीर खत्री को भी बेस्ट स्विमर के सम्मान से नवाजा गया तथा दोनों खिलाड़ियों का CBSE नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।