Road Safety: सड़क सुरक्षा को लेकर प्रश्रोतरी प्रतियोगिता आयोजित, रोहन में मारी बाजी 

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रश्रोतरी प्रतियोगिता आयोजित, रोहन में मारी बाजी 

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: वैश्य महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दो सौ छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. फूल सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हम सबके लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा जीवन बहुत कीमती है और हमें इसकी सुरक्षा का पूर्णतया ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम अपने आप व दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते है।

इस अवसर पर प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में रोहन ने प्रथम, शिभांशु ने दूसरा व हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर गीता गुप्ता, डॉ मोनिका, डॉ राजल, डॉ उन्मेष मिश्र, विनीत बाला, पिंकी यादव, अंजू सिंगला, प्रतिभा, रितु, मनीषा, वीरेंद्र खुराना, मनोज गर्ग, सविता, अनीता, अलका, सोनल, हिमांशु व रंजिता का विशेष सहयोग रहा।

Rohtak News
Rohtak News: सड़क सुरक्षा बारे छात्रों को जागरूक करते प्राचार्य व शिक्षकगण

About The Author

Related Posts