दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोस्त की हत्या

पत्नी से अश्लील हरकत पर हत्या, आरोपी युवक वारदात के बाद मौके से फरार

Published On

रेवाड़ी (एजेंसी)। रेवाड़ी। शहर में शुक्रवार देर रात शराब पीने के दौरान दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पुलिस के अनुसार, पत्नी के साथ कथित तौर पर अशोभनीय व्यवहार को लेकर एक युवक ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Rewari News

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों युवक नेपाल के कैलाली जिले के रहने वाले थे। आरोपी विक्रम शक्तिनगर इलाके में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। शुक्रवार रात वह सेक्टर-18 में रहने वाले अपने दोस्त गोविंद के साथ शराब पी रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान गोविंद ने विक्रम की पत्नी के साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार किया। इस बात को लेकर दोनों दोस्तों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने पर चाकू से हमला

बताया जा रहा है कि बहस बढ़ने के बाद विक्रम ने गुस्से में आकर चाकू से गोविंद पर कई वार कर दिए। हमले में गोविंद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गोविंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया। Rewari News

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी विक्रम फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Rewari News

About The Author

Related Posts