सेवानिवृत्ति पर नायब तहसीलदार को दी भावभीनी विदाई
सेवानिवृत्ति पर नायब तहसीलदार को दी भावभीनी विदाई
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: तहसील मुख्यालय पर तैनात नायब तहसीलदार सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम शिवाजी यादव व तहसीलदार अर्जुन चौहान समेत तहसील कर्मचारियों ने उन्हें शानदार विदाई दी है। कैराना तहसील मुख्यालय पर तैनात नायब तहसीलदार सतीश कुमार सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति पर तहसील के सभागार कक्ष में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर तहसील कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी। वहीं, एसडीएम शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन चौहान व नायब तहसीलदार आकाश चौधरी ने भी उन्हें प्रतीक चिन्ह व उपहार भेंट किए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एसडीएम ने सतीश कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्विवाद रूप से सेवानिवृत्ति तक पहुंचना जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने सतीश कुमार के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बताया।
विदाई कार्यक्रम में नायब तहसीलदार की पत्नी व बच्चे तथा परिवार के अन्य सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर सहारनपुर तहसीलदार गौरव सांगवान, राजस्व निरीक्षक देवानंद, अरुण कुमार, कुलदीप कुमार, विनोद कुमार, अरविंद कुमार व ओमपाल सिंह तथा उत्तर-प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष मिंटू कुमार, पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक महराब चौधरी, लेखपाल पूजा खैवाल, लवकेश कुमार, विजित पंवार, अनुराग पंवार, मनोज चौहान, मुज्जकिर खान, अंकित गुलियां, संदीप कुमार, शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
9.jpg)