सेंट आरसी स्कूल में 'भारत को जानो' सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
सेंट आरसी स्कूल में 'भारत को जानो' सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में छात्र-छात्राओं के सामान्य ज्ञान और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद के तत्वावधान में भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रदीप कौशिक के सफल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता को दो वर्गों जूनियर वर्ग(कक्षा 6 से 8) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) में विभाजित किया गया था।
दोनों ही वर्गों में छात्रों का उत्साह देखने लायक था। जूनियर वर्ग से 58 और सीनियर वर्ग से 55 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों को हल करने के लिए 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिये गये थे, जिसके लिए 40 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। प्रतियोगिता को सफल बनाने में इमरान अली और मीनाक्षी चौधरी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पवन वशिष्ठ ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। वहीं विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
21.jpg)