Solar Plant: सोलर प्लांट के कंट्रोल रूम में लगी आग, विद्युत उपकरण जले, लाखों के नुकसान का अनुमान
सोलर प्लांट के कंट्रोल रूम में लगी आग, विद्युत उपकरण जले, लाखों के नुकसान का अनुमान
खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। Kharian News: बालासर रोड स्थित बादल फार्म के 7.5 मेगावाट ओरविट रिसोर्ट लिमिटेड सोलर प्लांट के कंट्रोल रूम में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग से कंट्रोल रूम में लगे अधिकांश विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। प्लांट कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम से धुआं उठता देख तुरंत अग्निशमन विभाग रानियां को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी श्याम सुंदर के नेतृत्व में चालक मेजर सिंह और लीडिंग फायरमैन अमित कुमार मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में कंट्रोल पैनल रूम का इन्वर्टर, एसीडीबी पैनल, एससीडीए सिस्टम सहित अन्य विद्युत उपकरण जल गए। हालांकि फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को प्लांट के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।