Jodhpur Railway News: मंडोर एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत

आसरनाडा रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा

Published On

जोधपुर (हि.स.)। डांगियावास थाना क्षेत्र के आसरनाडा रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक मंडोर एक्सप्रेस में सफर कर रहा था और इसी दौरान चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बाबूलाल, निवासी सफेदबड़ी, मकराना-डीडवाना क्षेत्र के रूप में हुई है। वह 29 अगस्त को मंडोर एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहा था। Jodhpur Railway News

ट्रेन जब आसरनाडा रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी, उसी दौरान बाबूलाल कथित तौर पर ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के भाई बीरबल पुत्र हनुमान राम ने डांगियावास थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। Jodhpur Railway News

About The Author

Related Posts