Australia Tree Plantation: ऑस्ट्रेलिया में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों का विशाल पौधारोपण अभियान
सेवादारों ने 400 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया), (सच कहूँ न्यूज)। पर्यावरण संरक्षण और मानवता की सेवा के उद्देश्य से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने ऑस्ट्रेलिया में विशाल पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान क्वानबियन स्थित बायसेंटेनियल पार्क में कुल 400 पौधे लगाए गए। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर सेवादारों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ बनाना, प्रदूषण कम करना और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने में योगदान देना था।
अभियान के दौरान सेवादारों ने ‘वृक्ष लगाओ, धरती बचाओ’ का संदेश दिया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे केवल पौधे लगाएंगे ही नहीं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल भी करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरा-भरा वातावरण मिल सके। इस नेक कार्य में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी की भागीदारी ने पर्यावरण संरक्षण, मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया। यह अभियान लोगों को प्रकृति की रक्षा करने और धरती को हरा-भरा बनाने के लिए प्रेरित करता है।
