CJP News: कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों नेता कोर्ट से रिहा, एक साल तक शांतिभंग नहीं करने की शर्त

कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों नेता कोर्ट से रिहा, एक साल तक शांतिभंग नहीं करने की शर्त

Published On

CJP News:  नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने तीनों नेताओं को रिहा करने का आदेश दिया है। हालांकि, उनकी रिहाई के साथ एक शर्त भी रखी गई है। तीनों को एक साल तक शांतिभंग नहीं करने के लिए कहा गया है।

CJP की लीगल हेड ने दी जानकारी

तीनों नेताओं की रिहाई की जानकारी कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीनों को रिहा कर दिया है, लेकिन इसके साथ उन्हें एक साल तक शांतिभंग नहीं करने की शर्त का पालन करना होगा।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

इससे पहले, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था।

अब मजिस्ट्रेट कोर्ट से रिहाई मिलने के बाद तीनों नेताओं को राहत मिली है। हालांकि, उन्हें एक साल तक शांतिभंग नहीं करने की शर्त का पालन करना होगा।

About The Author

Latest News

Related Posts