Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में आज ट्रैफिक अलर्ट: CJP प्रोटेस्ट के चलते 30 प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

दिल्ली में आज ट्रैफिक अलर्ट: CJP प्रोटेस्ट के चलते 30 प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Published On

Delhi Traffic Advisory Today:  नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 11 अक्टूबर 2026 के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के करीब 30 प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को रास्ते में जाम और देरी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक संबंधी ताजा अपडेट जरूर चेक करें। साथ ही, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और जरूरी काम के लिए निकलते समय अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की गई है।

दिल्ली के इन 30 प्रमुख रास्तों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, प्रदर्शन के कारण निम्नलिखित मार्गों और चौराहों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है:

  1. शंकर रोड गोलचक्कर से वंदे मातरम 'T' पॉइंट (नई दिल्ली की ओर)

  2. धौला कुआं फ्लाईओवर

  3. झंडेवालान गोलचक्कर

  4. पंचकुइयां गोलचक्कर

  5. मंडी हाउस गोलचक्कर

  6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)

  7. राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)

  8. मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग

  9. गुरु नानक चौक

  10. चेम्सफोर्ड रोड–आउटर सर्कल कनॉट प्लेस T-पॉइंट

  11. भैरों रोड–MGM (रिंग रोड) T-पॉइंट

  12. लोधी रोड फ्लाईओवर

  13. नीला गुंबद गोलचक्कर

  14. मदरसा T-पॉइंट

  15. सम्राट होटल गोलचक्कर

  16. सरदार पटेल मार्ग–पंचशील मार्ग क्रॉसिंग

  17. भीकाजी कामा प्लेस के नीचे

  18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे

  19. रिंग रोड–सैन मार्टिन मार्ग T-पॉइंट

  20. अशोक रोड–जंतर मंतर रोड गोलचक्कर

  21. विंडसर पैलेस गोलचक्कर

  22. टॉल्स्टॉय–जनपथ क्रॉसिंग

  23. रेल भवन गोलचक्कर

  24. जय सिंह रोड–संसद मार्ग क्रॉसिंग

  25. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस–बाराखंबा रोड T-पॉइंट

  26. गोल डाक खाना गोलचक्कर

  27. पटेल चौक गोलचक्कर

  28. जय सिंह रोड–अशोक रोड T-पॉइंट

  29. RML अस्पताल गोलचक्कर

  30. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस–संसद मार्ग T-पॉइंट

रेलवे स्टेशन, ISBT और एयरपोर्ट जाने वाले रखें विशेष ध्यान

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) या एयरपोर्ट जाने वाले यात्री अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। ट्रैफिक डायवर्जन के कारण यात्रा में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।

वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

हालात के अनुसार बदल सकता है ट्रैफिक प्लान

एडवाइजरी के मुताबिक, मौके की स्थिति और कानून-व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। जरूरत के अनुसार प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है या उन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए लोगों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जारी होने वाले ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक से जुड़ी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर

यातायात संबंधी जानकारी या सहायता के लिए दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

  • ट्रैफिक हेल्पलाइन: 1095

  • अन्य हेल्पलाइन नंबर: 011-25844444

अगर आप आज दिल्ली के नई दिल्ली या सेंट्रल दिल्ली इलाके से गुजरने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक करें, ताकि जाम और अनावश्यक देरी से बचा जा सके।

About The Author

Latest News

Related Posts