Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले वैदबाण आयुर्वेदिक के एमडी सुभाष गोयल
आयुर्वेद, पारंपरिक खान-पान और प्राकृतिक जीवनशैली पर हुई चर्चा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Droupadi Murmu: वैदबाण आयुर्वेदिक के एम.डी. सुभाष गोयल को परिवार सहित राष्ट्रपति भवन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस खास मौके पर उनकी बेटी डॉ. मिशेल गोयल भी उनके साथ मौजूद रहीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आयुर्वेद और भारतीय पारंपरिक जीवनशैली को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान आयुर्वेद, भारतीय खान-पान और पुराने समय की स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े कई विषयों पर बातचीत हुई।
चर्चा में भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों, पारंपरिक भोजन और दैनिक जीवन में प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल पर बातचीत हुई। इस दौरान मटके का पानी पीने, दादी-नानी के घरेलू नुस्खों और पुराने समय की जीवनशैली जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। बातचीत में इस बात पर जोर दिया गया कि हमारी पुरानी और प्राकृतिक जीवनशैली में स्वास्थ्य से जुड़ी कई अच्छी बातें हैं, जिन्हें आज की पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। सुभाष गोयल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलना और उनके हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके और उनके परिवार के लिए बहुत गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि भारतीय आयुर्वेद और हमारी पारंपरिक जीवनशैली में स्वास्थ्य से जुड़ा बहुत पुराना और उपयोगी ज्ञान मौजूद है।
इसे लोगों तक पहुंचाना उनकी कोशिश है। डॉ. मिशेल गोयल ने कहा कि राष्ट्रपति जी द्वारा भारतीय परंपराओं और आयुर्वेद से जुड़े विषयों में रुचि दिखाना सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें अपनी पुरानी अच्छी आदतों और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाने की जरूरत है। राष्ट्रपति भवन में हुई यह मुलाकात सुभाष गोयल और उनके परिवार के लिए एक यादगार अवसर रही। इस अवसर ने भारतीय आयुर्वेद और पारंपरिक जीवनशैली को आगे बढ़ाने के प्रयासों को भी नई प्रेरणा दी।