Free Medical Camp: कैराना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच
कैराना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भारतीय किसान यूनियन एवं सम्पूर्ण उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कैराना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच करके उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में दीवान अस्पताल अंसल पानीपत से पहुंचे चिकित्सकों ने हड्डी एवं जोड़ रोग, हृदय रोग, सामान्य रोग तथा नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच की। शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, ईसीजी, बीएमडी और आंखों की जांच भी की गई।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष शांता प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह नाला, मंडल महासचिव गय्यूर हसन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गुरदीप सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष चौधरी इनाम कालू, पूर्व नगर महामंत्री फैजान अहमद, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी तालिब एडवोकेट, डॉ. तसव्वुर अहमद, संदीप शर्मा, राजपाल मेम्बर, मोहम्मद अहमद खान, नौशाद खान, मुख्तियार खान, आसिफ चौहान एडवोकेट, मोहसिन जैदी व नईम मिर्जा मौजूद रहे। व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष संजय राजवंशी, सचिव सरफराज मलिक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कंसल उर्फ विक्की सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी शिविर में सहभागिता की।