शिक्षा और रोजगार
Janta inter College: जनता इंटर कॉलेज में सुरक्षा बलों में तैनात पुरातन छात्रों को किया गया सम्मानित
जनता इंटर कॉलेज में सुरक्षा बलों में तैनात पुरातन छात्रों को किया गया सम्मानित
भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: जनता इंटर कॉलेज भोपा में विभिन्न सुरक्षा बलों में तैनात पुरातन छात्रों को भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर सुरक्षा बलों के जवानों ने प्रधानाचार्य कार्यालय के लिए स्टार एलुमनी कोष से 10 स्पेशल कुर्सियां भेंट की।जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए सुरक्षा बलों के जवानों से समय-समय पर सहयोग व सुझाव देने की अपील की।बृहस्पतिवार को विद्यालय सभागार में आयोजित विभिन्न सुरक्षा बलों में तैनात पुरातन छात्रों के भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार जी ने कहा कि हमें अपने सभी पुरातन छात्रों पर गर्व है।
विद्यालय के सर्वांगीण विकास में पुरातन छात्र महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सुरक्षा बलों के जवान वर्तमान समय में विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को कैरियर काउंसलिंग के द्वारा सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहें हैं।इससे पूर्व एनसीसी ऑफिसर कैप्टन रमन सिंह जी ने विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों धीरज राठी भारतीय सेना,राजकुमार राठी दिल्ली पुलिस,रोहित गुलिया यूपी पुलिस, आलोक राठी भारतीय सेना साइबर ग्रुप,अमृत सहरावत, सीआईएसएफ,अरूण सहरावत सीआईएसएफ, अंकित राठी दिल्ली पुलिस, अमित अहलावत यूपी पुलिस, अंकुर राठी यूपी पुलिस,शुभम कुमार सीआरपीएफ, जनता हाई ग्राम स्कूल सोसायटी के सदस्य नवीन कुमार आदि को माल्यार्पण, पटका पहनाकर व ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शुकतीर्थ की संचालिका प्रवेश दीदी को पुष्टगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में धीरज राठी, रोहित गुलिया, आलोक राठी, चीफ प्रॉक्टर संजीव राठी,कृषि प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। एनसीसी कैडेट्स ने सलामी देते हुए अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता हाई ग्राम स्कूल सोसायटी के सम्मानित सदस्य प्रवेंद्र राठी व संचालन चीफ प्रॉक्टर संजीव राठी व मेजर अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक लोकेन्द्र कुमार,चांदबीर सिंह,अर्जून ठाकुर, जितेन्द्र कुमार सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।