शिक्षा और रोजगार
74.60 लाख की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
74.60 लाख की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 373 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 74.60 लाख रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान 'ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता फाजिल व अखलाक निवासीगण ग्राम अलीपुर बताए। आरोपी फाजिल के कब्जे से 123 ग्राम व अखलाक के कब्जे से 250 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत 74.60 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उनका चालान कर दिया है।