शिक्षा और रोजगार
Awareness Campaign: छात्राओं को दी भटनेर दुर्ग की जानकारी
जौहर स्मृति संस्थान ने किया जागरूकता अभियान एवं आमंत्रण पोस्टर का विमोचन
Awareness Campaign: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। भटनेर जौहर स्मृति संस्थान इकाई हनुमानगढ़ की ओर से गुरुवार को टाउन स्थित राधा किशन बिहाणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में स्टाफ एवं विद्यार्थियों के बीच 4 अक्टूबर, रविवार को शाम 4 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (फोर्ट) के खेल मैदान में होने वाले भटनेर जौहर स्मृति समारोह के आमंत्रण पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस मौके पर संस्थान के सचिव विजय सिंह राठौड़ एवं कार्यक्रम प्रवक्ता तथा राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय के सेवानिवृत्त सह आचार्य छत्रसाल सिंह राघव ने विद्यार्थियों को प्राचीन भटनेर दुर्ग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने दुर्ग के ऐतिहासिक महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
आयोजकों के अनुसार भटनेर जौहर स्मृति समारोह 2026 में केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे। वहीं पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी, विधायक बाबा बालकनाथ विशिष्ट अतिथि तथा राजवीर सिंह चलकोई मुख्य वक्ता होंगे। संस्थान पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता एवं आमंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान संस्थान से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।