Pilibanga Missing Case: पीहर जाने के लिए घर से निकली महिला दो बच्चों सहित लापता

पति ने तलाश के बाद पीलीबंगा थाने में दी रिपोर्ट, अपहरण के आरोप में केस

Published On

Pilibanga Missing Case: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पीलीबंगा थाना क्षेत्र के चक 46 एनडीआर से एक महिला अपने दो बच्चों सहित लापता हो गई। पति की ओर से तलाश करने के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई। पीलीबंगा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप संबंधी बीएनएस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तरसेम (35) पुत्र नायब सिंह मजहबी निवासी रोही चक 46 एनडीआर ने थाने में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी प्रीतकौर 28 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे अपने दोनों बच्चों प्रिन्स (10) और सम्राट (6) को साथ लेकर पीहर पदमपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। तरसेम के अनुसार उसने शाम करीब 4 बजे पत्नी के मोबाइल नंबर पर फोन किया, लेकिन मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद उसने अपने ससुराल में पता किया तो जानकारी मिली कि प्रीतकौर और दोनों बच्चे वहां भी नहीं पहुंचे थे। पति के अनुसार उसने अपने स्तर पर पत्नी और बच्चों की तलाश तथा पूछताछ की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

रिपोर्ट में तरसेम ने बताया कि उसकी पत्नी प्रीतकौर दोनों बच्चों को साथ लेकर बिना बताए कहीं चली गई है। उसने पुलिस से उनकी तलाश कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार को सौंपी है।

About The Author

Related Posts