शिक्षा और रोजगार
किसानों के नलकूपों पर हुई चोरी का राजफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों से तमंचा-कारतूस, छुरी, बाइक, प्लास व 17 किलोग्राम जला हुआ बिजली केबल बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना पुलिस ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए जनपद के विभिन्न स्थानों पर किसानों के नलकूपों से हुई चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से तमंचा-कारतूस, छुरी, बाइक, प्लास व 17.25 किलोग्राम जला हुआ बिजली केबिल बरामद हुआ है। आरोपियों को चालान करके जेल भेज दिया गया है।
एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विगत 22 सितंबर की रात्रि ग्राम बधुपुरा के जंगल में स्थित कसेरवा कलां निवासी शिवकुमार व मयंक चौधरी, प्रमोद एवं हरेन्द्र के नलकूपों से अज्ञात चोरों ने विद्युत केबल एवं कटआउट चोरी कर लिये थे। इसी प्रकार 29 सितंबर की रात्रि में गोगवान के जंगल में स्थित उवैश निवासी ग्राम गोगवान की ट्यूबवेल से भी बिजली केबल चोरी किया गया था। चोरी की दोनों घटनाओं के मुकदमें कोतवाली कैराना पर दर्ज किए गए थे। घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया था।
इसी क्रम में गुरुवार को चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए किसानों के नलकूपों पर हुई चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से तमंचा-कारतूस, छुरी, मोटरसाइकिल, प्लास व 17.250 किलोग्राम जला हुआ बिजली केबल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कोतवाली शामली व झिंझाना क्षेत्रों में स्थित नलकूपों से भी बिजली केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिनके मुकदमें शामली व झिंझाना थाने पर दर्ज है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने चालान करके जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमें दर्ज है।