शिक्षा और रोजगार
Raids: क्लीनिकों पर छापेमारी, चार क्लीनिकों को दिए नोटिस
क्लीनिकों पर छापेमारी, चार क्लीनिकों को दिए नोटिस
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: शनिवार को जानसठ सीएचसी प्रभारी अर्जुन सिंह ने क्षेत्र के कई निजी क्लीनिकों और मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। जानसठ सीएचसी प्रभारी अर्जुन सिंह ने शनिवार को शाबान चाइल्ड केयर, अनाया चाइल्ड केयर होम, शाहजहां क्लिनिक और रिजा चाइल्ड केयर समेत कई संस्थानों की जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ संस्थानों का पंजीकरण होम्योपैथिक तथा कुछ का आयुर्वेदिक पद्धति में है, जबकि वहां मरीजों को एलोपैथिक दवाएं दी जा रही थीं।
कई क्लीनिकों पर एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल की भी जानकारी सामने आई। चारों क्लीनिकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि मौसम परिवर्तन के दौरान वायरल संक्रमण में बिना आवश्यकता एंटीबायोटिक का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि आगे भी क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।