शिक्षा और रोजगार
थाना समाधान दिवस में पहुंची 7 शिकायतें, दो निस्तारित
एसडीएम कैराना शिवाजी यादव व सीओ हेमंत कुमार ने सुनी जनसमस्याएं
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: थाना समाधान दिवस में एसडीएम शिवाजी यादव व सीओ हेमंत कुमार ने जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 07 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम कैराना शिवाजी यादव ने की। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 07 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायती-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। थाना समाधान दिवस में पहुंची ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से सम्बंधित थी। एसडीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर सीओ हेमंत कुमार, नायब तहसीलदार आकाश चौधरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसएसआई अखिल चौधरी, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी, तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना समाधान दिवस में सात शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।