सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ बिजेन्द्र शुक्ला ने सुनी जनसमस्याएं
शिकायतों के धरातलीय, पारदर्शी, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मुख्य विकास अधिकारी शामली बिजेन्द्र कुमार शुक्ला ने तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 31 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीडीओ बिजेन्द्र कुमार शुक्ला ने की। इस दौरान भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, विपक्षियों के विरुद्ध कार्यवाही कराने आदि विभिन्न मामलों से सम्बंधित 31 शिकायती प्रार्थना-पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शेष प्रार्थना-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। सीडीओ ने अधीनस्थ अधिकारियों को शिकायतों के धरातलीय, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। इस दौरान एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, नायब तहसीलदार आकाश चौधरी, बीडीओ रोहित शर्मा, आपूर्ति निरीक्षक संदीप मौर्य व शौदान सिंह, एडीओ पंचायत राहुल पंवार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।