Ashirwad Ka Diya: भाजपा मण्डलाध्यक्ष ने अपने घर पर जलाया आशीर्वाद का दीया
भाजपा मण्डलाध्यक्ष ने अपने घर पर जलाया आशीर्वाद का दीया
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन में उनके सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के कण्डेला मण्डलाध्यक्ष ने अपने घर पर 'आशीर्वाद का दीया' जलाया। इससे पूर्व, गांव के प्राचीन शिव मंदिर में हवन-यज्ञ करके प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
विगत गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला के प्राचीन शिव मंदिर में प्रधानमंत्री के समर्थकों के द्वारा हवन यज्ञ किया गया, जिसमें पंडित हरिओम शर्मा के द्वारा मंत्रोच्चार करके पूर्ण आहुतियां दी गई। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा के कण्डेला मण्डलाध्यक्ष एडवोकेट नेत्रपाल चौहान, संजय कश्यप, विश्वास चौहान, लीलू बीडीसी, डॉ. शराबला सिंह, मोहित चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं, शाम के समय भाजपा मण्डलाध्यक्ष एडवोकेट नेत्रपाल सिंह चौहान समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने घरों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाया गया।