Mock drill: आग और भूकंप से बचाव को पब्लिक इंटर कॉलेज में मॉक ड्रिल

एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, दमकल, आपदा, स्वास्थ्य और तहसील की टीमों ने किया राहत-बचाव का अभ्यास

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: आग और भूकंप सरीखी आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव के लिए शुक्रवार को कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की टीमों के साथ एनसीसी कैडेट्स एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निकांड की परिस्थितियों में आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का अभ्यास किया गया। इसके अलावा, भूकंप की स्थिति में बचाव, राहत एवं घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने संबंधी तैयारियों का भी रिहर्सल किया गया।

इस दौरान विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया को परखा गया। एसडीएम शिवाजी यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आपदा के दौरान उत्पन्न होने वाली विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पूर्वाभ्यास का उद्देश्य संबंधित विभागों को आपदा के समय उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। इस दौरान तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान, नायब तहसीलदार आकाश चौधरी समेत तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts