Bikaner Technical University: प्रो. एचडी चारण को ABV-IIITM ग्वालियर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का अतिरिक्त प्रभार
आईआईआईटीएम संस्थान सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के अंतर्विषयक क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात है
Bikaner Technical University: बीकानेर (सच कहूँ न्यूज़)। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु एवं चेयरपर्सन, स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए),भोपाल प्रो एचडी चारण को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एबीवी- आईआईआईटीएम), ग्वालियर के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स (बीओजी) के चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस आशय के निदेशक गरिमा शर्मा, उच्च शिक्षा विभाग-शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार नें आदेश जारी किए है। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन के रूप में उनकी जिम्मेदारी संस्थान की नीतिगत दिशा, दीर्घकालिक विकास योजनाओं और शैक्षणिक उत्कृष्टता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों में मार्गदर्शन प्रदान करने की होगी।एबीवी-आईआईआईटीएम, ग्वालियर देश के प्रमुख तकनीकी एवं प्रबंधन शिक्षा संस्थानों में शामिल है।
आईआईआईटीएम संस्थान सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के अंतर्विषयक क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात है। गौरतलब है कि पूर्व कुलगुरु प्रो चारण वर्तमान मे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली की मानवीय मूल्य की राष्ट्रीय समिति के चेयरपर्सन भी हैं।तकनीकी शिक्षा एवं अकादमिक प्रशासन के क्षेत्र में वह लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उनका अनुभव सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा संस्थागत नेतृत्व जैसे क्षेत्रों से जुड़ा रहा है।