आगामी ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन के लिए कार्यकरताओ की ली बैठक
आगामी ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन के लिए कार्यकरताओ की ली बैठक
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: गोपालपुर मार्ग पर स्थित ग्रामीण अध्यक्ष सुनील दहिया के कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरखौदा में होने वाले ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। ग्रामीण अध्यक्ष सुनील दहिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व द्वारा पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं उसी कड़ी में आगामी सप्ताह में खरखोदा में भी सम्मेलन किया जाएगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा , पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पार्टी प्रभारी संजय दत्त, व कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र में 12 वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इस सरकार से आज हर वर्ग बहुत परेशान है। कांग्रेस पार्टी द्वारा आमजान की हर समस्याओं को कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी का एक लक्ष्य है। जो खुशहाली देश व प्रदेश मे 2014 तक थी । एक बार फिर हम वही खुशहाली को देश में देखना चाहते हैं। एचपीएससी के पूर्व मेंबर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो प्रदेश हर क्षेत्र में नंबर वन था। सोनीपत जिले में शिक्षा के नए-नए आयाम स्थापित किए। किसानो की फसलों का उचित मुआवजा दिलवाया, खेल नीति पदक लाओ पद पावो जैसी नीतिया लागू की। उन्होंने कहा कि खरखौदा मे अनेक विकास कार्य करवाए, यदि भाजपा सरकार कांग्रेस सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की मरम्मत ही करवा दे वही बहुत बड़ी बात है।
12 साल से इस सरकार ने क्षेत्र में एक ईट लगाने का भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग व प्रदेश का हर नौजवान भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा की तरफ आस लगाए बैठा है। एक बार फिर प्रदेश की सता उनके हाथों में होगी और प्रदेश इसी रफ्तार से विकास कार्य में आगे आएगा जो विकास की रफ्तार 2014 से पहले थी। पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने बताया कि आगामी सप्ताह में होने वाला कार्यकर्ता सम्मेलन को कामयाब करने के लिए 20 सितंबर को खरखौदा के वाल्मीकि आश्रम में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। ताकि सम्मेलन को लेकर रूपरेखा तैयार की जा सके। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जोगेंद्र दहिया, शहरी प्रधान प्रवीण सैनी, युवा के अध्यक्ष अंकित दहिया, शमशेर सिलाना, रमेश दहिया, कुलदीप, उमेश, राकेश, प्रेम, दीपक, राम सिंह, राकेश, कृष्ण, बिजेंद्र गोखी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।