बार एसोसिएशन खरखौदा की नई कार्यकारिणी ने ग्रहण की शपथ

बार एसोसिएशन खरखौदा की नई कार्यकारिणी ने ग्रहण की शपथ

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन खरखौदा की नई कार्यकारिणी ने की शपथ ग्रहण। रिटर्निंग ऑफिसर जितेंद्र दहिया,  एडिशनल रिटर्निंग ऑफिसर संदीप दहिया, प्रवीण पाराशर, गौरव शर्मा ने प्रधान पद पर सुमित कौशिक, उप प्रधान साहिल गनोत्रा,  सेक्टरी सत्यजीत , जॉइंट सेक्रेटरी पूजा,  व सुधीर गुलीया को  शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान सुमित कौशिक ने  चुनाव के दौरान  जितने भी वादे किए थे उन सभी को पूरा करने का भरोसा दिलाया।  उन्होंने कहा कि कई वादो पर तो उन्होंने काम शुरू कर दिया है।  जिनमे कोर्ट परिसर में जितने भी टॉयलेट बने हुए हैं सभी की साफ - सफाई एकदम क्लीन तरीके से मिलेगी,  पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित तरीके से हो इसके लिए गार्ड की नियुक्ति कर दी गई है । पूरे बार परिसर में फ्री वाई-फाई लगवा दिया गया है।

 बार परिसर में पहले लाइब्रेरी जो बनी हुई थी उसमें अपडेट की कमी थी उस  कमी को पूरा करने के लिए ₹2 लाख रुपए की लागत से जल्द ही नई आधुनिक तरीके की लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि टोल फ्री का जो उन्होंने वादा किया था एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत हो गई है। जल्द ही बार के वकीलों को टोल फ्री की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज चाहे व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में काम कर रहा हो उसके लिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल आवश्यक है।  इस दिशा में भी बार एसोसिएशन के लिए टेबल टेनिस, बैडमिंटन जैसे खेलों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।  उन्होंने अपने निजी कोष से बार खरखौदा में टेबल टेनिस की टेबल व बैडमिंटन देने की घोषणा की। इसके अलावा बार एसोसिएशन की एक क्रिकेट टीम का भी गठन किया जाएगा।

 जो की एक महीने के अंदर अंदर  टीम तैयार हो जाएगी।  इसके अलावा और कई कार्य है जो बार के लिए आवश्यक है उन पर भी बातचीत जारी है। सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उनका एक ही  लक्ष्य है कि खरखौदा की बार एसोसिएशन पूरे प्रदेश में नंबर वन हो। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में सबसे बड़ी और खास बात यह रही कि अबकी बार दो महिला पदाधिकारी नवनिर्वाचित हुई है। बार के पूर्व प्रधान आशुतोष सरोहा ने भी पूर्व में अपने द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेखित किया और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। इस मोकै पर जज सुषमा,  ललित पटवर्धन, एसडीएम अमित भारद्वाज, बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रम छिललर, पूर्व प्रधान सोनीपत कमल हुड्डा, संजय,  भरत शर्मा, पूर्व प्रधान कमल शर्मा,  संदीप दहिया आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

Kharkhoda News

 

About The Author

Related Posts