परशुराम कॉलोनी में 35 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

विधायक व नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने नारियल फोडकर 35 लाख की लागत से बनने वाली गलियों का निर्माण कार्य किया शुरू

Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: वार्ड नंबर-18 स्थित परशुराम कॉलोनी इस कॉलोनी में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 4 नई गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोडकर इस विकास कार्य की नींव रखी। इस अवसर पर वार्ड नंबर-18 के पार्षद अनिल कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भिवानी शहर के हर कोने तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

परशुराम कॉलोनी की इन गलियों के बनने से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को आवागमन में सुगमता मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे। वही नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि नगर परिषद शहर के सभी वार्डों के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-18 की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 35 लाख रुपये की यह राशि स्वीकृत की गई है।

आने वाले समय में भी शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए इसी तरह के अनेक विकास प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम किया जाएगा। वार्ड नंबर-18 के पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि लंबे समय से वार्डवासी इन गलियों के पक्का होने का इंतजार कर रहे थे। आज कार्य शुरू होने से निवासियों में भारी उत्साह है। गलियों के बन जाने से न केवल बारिश के मौसम में कीचड़ की समस्या खत्म होगी, बल्कि कॉलोनी का समग्र रूप से कायाकल्प होगा। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, जयबीर जांगड़ा, संजय, जोनी, प्यारेलाल, नौरंग, सुमन देवी, सुनीता, संतोष देवी, कमला, बिमला, योगिता सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts