वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में वंश ने बढ़ाया प्रताप स्कूल का गौरव

वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में वंश ने बढ़ाया प्रताप स्कूल का गौरव

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: प्रताप स्कूल के विद्यार्थी वंश ने जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता सेमिनार के अंतर्गत आयोजित एमसीक्यू प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता शहीद दलबीर सिंह कॉलेज

पिपली  में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रतिभा एवं उपलब्धि को सम्मानित करते हुए आयोजकों द्वारा उसे प्रमाण-पत्र के साथ नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर प्राचार्या दया दहिया ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविक चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना है। वंश की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, अनुशासन, संस्कार, नेतृत्व क्षमता और विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के निरंतर अवसर प्रदान करता है।

 

About The Author

Related Posts