6.39 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी काबू

6.39 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी काबू

Published On

टोहाना (सच कहूँ न्यूज़)। Tohana News: अपराध अनुसंधान शाखा टोहाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.39 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सूरज सिंह निवासी गीता कॉलोनी, टोहाना और विकास उर्फ विक्की निवासी राजपुरा भैण, जिला जींद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी रेलवे फ्लाईओवर के नीचे ज्योति पुंज गौशाला के पास मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर खड़े हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को काबू किया और तलाशी के दौरान सूरज सिंह के कब्जे से 6.39 ग्राम हेरोइन बरामद की। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। थाना शहर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

About The Author

Related Posts