जयबीर सिंह राणा ऑल प्लेटफॉर्म्स जर्नलिस्ट्स फोरम के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
जयबीर सिंह राणा ऑल प्लेटफॉर्म्स जर्नलिस्ट्स फोरम के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
बराड़ा, (सच कहूँ न्यूज़)। ऑल प्लेटफॉर्म्स जर्नलिस्ट्स फोरम ने वरिष्ठ पत्रकार जयबीर सिंह राणा को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। चंडीगढ़ में हुई इस घोषणा के बाद संगठन ने राज्य के जिला स्तर पर पत्रकार हित में गतिविधियों को तेज करने की बात कही है। संस्था की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जादौन ने यह नियुक्ति करते हुए बताया कि जयबीर राणा धरातल पर कार्यरत समाचार माध्यमों के पत्रकारों से सीधे जुड़े हैं। संगठन का मानना है कि वे जमीनी स्तर के पत्रकारों को साथ जोड़कर प्रादेशिक स्तर पर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
संगठन के अनुसार, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में जनसमस्याएं पीछे छूट रही हैं और नीतियां एकतरफा लागू हो रही हैं। ऐसे में आलोचना से बचने के लिए पत्रकारों को दूर रखा जाता है। फोरम के मुताबिक, नए प्रदेश अध्यक्ष जिलों में पत्रकारों से संपर्क साधकर सजगता का माहौल तैयार करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि आज चुनावी वादे पूरे नहीं हो रहे हैं और कुर्सी हासिल करना प्राथमिकता बन गया है। ऐसे माहौल में पत्रकारिता समाज को सही राह दिखाने का काम करेगी।