महिला सुरक्षा के लिए गाजियाबाद  में बनी  591 सदस्यीय वालंटियर फोर्स: सुचिता सिंह

डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षिका, समाजसेवी और काउंसलर समेत सक्रिय महिलाओं को जोड़ा जाएगा: एसीपी 

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को और प्रभावी बनाने के लिए कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस ने महिला वालंटियर फोर्स (एमवीएफ) के गठन की पहल की है। इसके तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय और अनुभवी महिलाओं को पुलिस के साथ जोड़ा जाएगा। कमिश्नरेट के 24 थाना क्षेत्रों से अब तक 591 महिलाओं को वालंटियर के रूप में चिन्हित किया गया है। एसीपी ट्रैफिक एवं महिला  अपराध सुचिता सिंह ने मीडिया को बताया कि वालंटियर फोर्स में डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षिकाएं, समाजसेवी, गृहिणियां, काउंसलर, उद्यमी समेत अन्य क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं शामिल होंगी।

ये वालंटियर महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं सहायता तंत्र की जानकारी देने में सहयोग करेंगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों में भी वालंटियर पुलिस का सहयोग करेंगी। स्थानीय स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों को पुलिस के संज्ञान में लाने के लिए वे पुलिस और समाज के बीच सेतु की भूमिका निभाएंगी। थाना स्तर पर गठित यह नेटवर्क स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महिला सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में सहयोग करेगा। पुलिस का कहना है कि इस पहल से समुदाय की सक्रिय महिलाओं को जोड़कर महिला सुरक्षा के लिए मजबूत नेटवर्क तैयार होगा और ‘सुरक्षित महिला-सशक्त समाज’ की संकल्पना को मजबूती मिलेगी।

सबसे अधिक वालंटियर विजयनगर में 42 और टीलामोड़ में 39 चिन्हित किए गए हैं। कोतवाली नगर से 27, कविनगर 20, सिहानी गेट 26, नंदग्राम 25, मधुबन बापूधाम 25, वेव सिटी 26, क्रॉसिंग रिपब्लिक 26, इंदिरापुरम 25, खोड़ा 14, साहिबाबाद 21, लिंक रोड 26, कौशांबी 21, शालीमार गार्डन 25, लोनी 25, ट्रोनिका सिटी 20, लोनी बॉर्डर 20, अंकुर विहार 25, मोदीनगर 22, भोजपुर 25, निवाड़ी 16, मुरादनगर 25 और मुरादनगर [मसूरी] 25 महिलाओं को शामिल किया गया है।जिल;इ में कुल संख्या 591 है।

Ghaziabad News
Ghaziabad News: महिला सुरक्षा के लिए गाजियाबाद  में बनी  591 सदस्यीय वालंटियर फोर्ससुचिता सिंह

About The Author

Related Posts