पक्का कर दो, ठेका प्रथा खत्म कर दो, तभी होगी हड़ताल समाप्त-  शास्त्री

पक्का कर दो, ठेका प्रथा खत्म कर दो, तभी होगी हड़ताल समाप्त-  शास्त्री

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 33 वे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर सफाई कर्मचारी व नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री धरने पर  बैठे कर्मचारीयो का मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि जब तक सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं करेगी।  तब तक हड़ताल समाप्त नहीं होगी। सरकार ने सफाई कर्मचारियों से 13 मई को वादा किया था कि  सभी मांगो को  30 जून तक  पूरा कर दिया जाएगा।  परंतु उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया।  जिस कारण आज सफाई कर्मचारीयो की हड़ताल 33 वे  दिन में प्रवेश कर गई है।  परंतु सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि 60 साल तक कौशल रोजगार के तहत सफाई कर्मचारियों को नौकरी की गारंटी दे रही है । जबकि कोई भी कर्मचारी हो वह 60 साल में रिटायर हो जाता है। यह केवल भ्रमित करने की बात है।  उन्होंने कहा की सरकार ने कर्मचारियों को कहा कि सभी सफाई कर्मियों की तनख्वाह ₹25000 कर दी जाएगी।  जबकि यदि सरकार सफाई कर्मियों को पक्का कर दे तो उनकी तनख्वाह 34000 बनती है।  तो सरकार जो सफाई कर्मी अपनी पूरी जिंदगी अपने सिर पर गंदगी को ढोने का काम करता है,  गटर को साफ करता है,  उसको पक्का करने और उसकी तनख्वाह देने से पीछे क्यों हट रही है । जबकि सरकार ने  2014 में अपना घोषणा पत्र जारी किया था तो उसमें भी सफाई कर्मियों को पक्का करने की बात कही गई थी,  और जो सफाई कर्मी पक्का नहीं होंगे उनका वेतन ₹15000 देने की बात कही गई थी।  

परंतु आज सरकार को साढे 12साल बने प्रदेश में हो गए हैं । उन्होंने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।  उन्होंने कहा कि अब केवल सरकार से मांग है ठेका प्रथा को खत्म किया जाए और सभी सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए।  तभी हड़ताल समाप्त होगी अन्यथा सफाई कर्मी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अब  एक ही मांग स्वीकार है सभी कर्मियों को पक्का किया जाए। इस मौके पर जिला प्रधान भारत कंडेरा सोनीपत नगर निगम,  ब्लॉक प्रधान मनबीर आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

Kharkhoda News (3)
Kharkhoda News: पक्का कर दो, ठेका प्रथा खत्म कर दो, तभी होगी हडताल समाप्त-  शास्त्री

About The Author

Related Posts