सनातन धर्म इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सनातन धर्म इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Mirapur News: सनातन धर्म इंटर कॉलेज मीरापुर में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना मीरापुर से पहुंची महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।

एसआई ज्योति चौधरी ने छात्राओं को साइबर ठगी, फर्जी कॉल एवं संदेश, अनजान लिंक, साइबर बुलिंग तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, बैंक खाते से संबंधित जानकारी अथवा व्यक्तिगत विवरण किसी के साथ साझा न करें। साइबर अपराध या किसी परेशानी की स्थिति में तत्काल अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के तहत उनके अधिकारों, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता तथा विपरीत परिस्थितियों में सजग और साहसपूर्वक निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित उपयोगी बुकलेट भी वितरित की गई।

प्रवक्ता कल्पना वर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में सुरक्षा-बोध, डिजिटल जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना विद्यालय की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में कांस्टेबल परमवीर, योगेश, महिला कांस्टेबल सलोनी, शिक्षिका कविता कौशिक, रुचि जैन तथा शिक्षक अवनीश धीमान, अभिषेक गर्ग आदि मौजूद रहे।

Mirapur News
Mirapur News: सनातन धर्म इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

About The Author

Related Posts