Haryana Safai Karamchari News: सफाई कर्मचारियों की हुई मौज! हरियाणा सरकार ने किया बड़ा ऐलान, 60 साल तक नौकरी सुरक्षित

2 हजार जोखिम भत्ता भी, 60 साल की उम्र तक सुरक्षित होगी नौकरी

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Safai Karamchari News: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार ने पालिका रोल पर कार्यरत कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का ऐलान किया है। सरकार ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील करते हुए उन्हें हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉईज (सर्विस की सुनिश्चितता) एक्ट, 2024 के दायरे में लाने का सैद्धांतिक निर्णय लिया है। इससे उनकी सेवा 60 वर्ष की आयु तक सुरक्षित होगी।

सरकार ने सफाई कर्मचारियों को 2,000 रुपये प्रतिमाह जोखिम भत्ता देने का भी सैद्धांतिक फैसला किया है। इसके अलावा अधिनियम के तहत पात्र कर्मचारियों को मिलने वाली राशि से 15 प्रतिशत अधिक भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के नगर निकायों में फिलहाल 13,093 पालिका रोल सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। अधिनियम के दायरे में आने के बाद कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता, डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश सहित अन्य लाभ मिलेंगे।

एचकेआरएन के तहत एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता और नियुक्ति का लाभ भी मिलेगा। 10 साल से अधिक समय से पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों की मासिक देय राशि बढ़कर 25,560 रुपये हो जाएगी। इसमें 21,970 रुपये वेतन, 2,000 रुपये जोखिम भत्ता और 1,590 रुपये अन्य भत्ते शामिल हैं। वर्तमान में इन्हें 20,590 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं।

Nayab Singh Saini

About The Author

Related Posts