Body Elections: नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत शुष्क दिवस घोषित
प्रथम चरण के लिए 7 सितम्बर शाम 6 बजे से 9 सितम्बर शाम 6 बजे तक रहेगा शुष्क दिवस
Published On
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले के संबंधित नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस एवं मतदान समाप्ति पर पूर्ण होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) संदेश नायक ने कहा कि प्रथम चरण के लिए दिनांक 7 सितम्बर 2026 को सायं 6 बजे से 9 सितम्बर 2026 को सायं 6 बजे तक तथा द्वितीय चरण के लिए दिनांक 9 सितम्बर 2026 को सायं 6 बजे से 11 सितम्बर 2026 को सायं 6 बजे तक शुष्क दिवस रहेगा। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना दिवस 14 सितम्बर 2026 को भी शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।