शिक्षा और रोजगार
Missing: 22 वर्षीय युवती लापता, अपहरण के आरोप में केस
रात को परिवार के साथ खाना खाकर सोई थी, सुबह घर से मिली गायब
हनुमानगढ़। भादरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती रात को परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाकर सोई थी, लेकिन सुबह घर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास, गांव और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद पिता ने भादरा पुलिस थाने में सूचना दी।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण के आरोप संबंधी धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय अविवाहित बेटी शिक्षित है और प्रतियोगी परीक्षाओं की स्वयंपाठी छात्रा के रूप में तैयारी कर रही है। वह अपने पिता की संरक्षकता में गांव में परिवार के साथ रहती है। रिपोर्ट के अनुसार 7 सितंबर की रात युवती परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाकर सो गई थी। 8 सितंबर की सुबह जागने पर वह घर पर नहीं मिली।
परिजनों ने आसपास के क्षेत्र, गांव और रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने पुलिस को बताया कि 7 और 8 सितंबर की दरम्यानी रात उसकी बेटी बिना परिवार को बताए घर से लापता हो गई। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक जगदीश को सौंपी है। पुलिस लापता युवती की तलाश में जुटी हुई है।