Heroin: सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई 10.750 किलो हेरोइन बरामद

सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई 10.750 किलो हेरोइन बरामद

Published On

फिरोजपुर, सच कहूँ/जगदीप सिंह। Firozpur News: सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की एक और बड़ी खेप बरामद करने में फिरोजपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने फिरोजपुर के थाना आरिफ के अंतर्गत आते गांव जीवा भेड़ियां के खेतों से 10 किलो 750 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में थाना आरिफ के पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करते हुए जीवा भेड़ियां बस अड्डे के पास पहुंची तो एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि 3-4 दिन पहले सड़क के साथ लगते गांव जीवा भेड़ियां के धान के खेत में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाई गई थी। सूचना के आधार पर जब खेत में जाकर तलाशी ली गई तो वहां से 10 किलो 750 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

About The Author

Related Posts