कोमल कौशिक ने सभाला असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर का पदभार
कोमल कौशिक ने सभाला असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर का पदभार
तोशाम, (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: सोमवार को कोमल कौशिक ने उपमंडल में असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर का पदभार संभाला। इस दौरान स्थानीय लोगों तथा विभिन्न संगठनों ने कोमल कौशिक का बतौर एटीओ बाबा मुंगीपा की पावन धरा पर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों तथा संगठनों के पदाधिकारियों ने एटीओ कोमल कौशिक को मान सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। पदभार संभालते हुए कोमल कौशिक ने कहा कि जो मुझे हरियाणा सरकार में एटीओ के पद की जिम्मेवारी मिली है इसे वें पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभायंगी।
कोमल कौशिक का कहना था कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान है। बता दें कि कोमल कौशिक ने यूपीपीसीएस की परीक्षा भी पास की थी और उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें स्टेट टैक्स आॅफिसर के पद पर चयनित किया था। लेकिन कोमल ने अपनी जन्मभूमि और हरियाणा प्रदेश से लगाव दिखाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट टैक्स आॅफिसर के पद को ठुकरा दिया और हरियाणा में एटीओ की ट्रेनिंग पूरी कर सोमवार को तोशाम में अपनी पहली ज्वाइनिंग के रूप में एटीओ का पदभार संभाला है।