Under 11 School Sports: कबड्डी प्रतियोगिता में जीपीएस नाथूसरी कलां की टीम ने मारी बाज़ी
जीजीपीएस दड़बा कलां में अंडर-11 ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता समारोह आयोजित
Published On
Under 11 School Sports: नाथूसरी चौपटा, (सच कहूँ/भगत सिंह)। राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय दड़बा कलां में बुधवार से अंडर-11 आयु वर्ग की ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों की कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स खेलों की टीमें भाग ले रही है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर ढिढारिया, सरपंच सरपंच संतोष बेनीवाल और प्रिंसिपल कमलजीत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कबड्डी प्रतियोगिता में जीपीएस नाथूसरी कलां की टीम प्रथम व जीपीएस की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर खेलों के नोडल अधिकारी शीशपाल ढाका,डिप्टी नोडल अधिकारी दिनेश सिंह,हनुमान डीपीई, राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार, पवन कुमार डीपीई, अमर दीप जेबीटी, पवन डीपीई ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।