शिक्षा और रोजगार
Weightlifting Competition: कल्पना चावला स्कूल के देव ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
कल्पना चावला स्कूल के देव ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: कल्पना चावला विद्यापीठ के खिलाड़ी देव पुत्र मनजीत ने राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक फरीदाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ी का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर फूल मालाए पहनकर भव्य स्वागत किया।
प्राचार्या उषा वत्स एवं प्राथमिक प्रभारी रितु ने देव और कोच सत्यवान को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे इसी प्रकार मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा भविष्य में नई-नई उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती हैं। यह सफलता साबित करती है कि निरंतर अभ्यास, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।