शिक्षा और रोजगार
शॉर्ट सर्किट से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, नया ट्रैक्टर और चारा जलकर राख
खरकड़ी सोहान में ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, किसान ने मुआवजे की मांग की
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: जुई-तोशाम मार्ग पर खरकडी सोहान गांव में गुरुवार दोपहर बिजली की नीची लाइन के कारण हुए शार्ट सर्किट से पशु चारा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भडक गई कि ट्राली में भरी बाजरे की पूली और नया ट्रैक्टर धू-धूकर जल उठा। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन किसान का आरोप है कि दमकल की गाड़ी करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। लीलस गांव निवासी किसान सुभाष ने बताया कि वह व ट्रैक्टर चालक शोभाचंद खरकड़ी सोहान से पशुओं के लिए बाजरे की पूली लेकर गांव लीलस ले जा रहा था।
गांव के रास्ते में बिजली की लाइन काफी नीचे होने के कारण शार्ट सर्किट हुआ और ट्राली में रखे चारे में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को गांव से बाहर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई और पीछे से ट्रैक्टर भी उसकी चपेट में आ गया। चालक ने टै्रक्टर को गांव से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए ट्यूबवेल से पानी की लाइन जोडक? पानी डाला। इसके साथ ही जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर पर मिट्टी डाली गई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते ट्रैक्टर और पूरा पशु चारा जलकर राख हो गया। किसान ने बताया कि ट्रैक्टर नया लिया गया था। हादसे में उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार से किसान को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में स्थायी फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने की मांग की है।