हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने की बड़ी घोषणा! जाने क्या है ये घोषणा?

रानियां गौशाला में 40 लाख की लागत से बनेगा शेड

Published On

रानियां  (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। श्री गौशाला एवं नंदीशाला रानियां में गौवंश के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने रविवार को गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान गौशाला कमेटी की ओर से रखी गई शेड निर्माण की मांग को मंजूरी देते हुए करीब 40 लाख रुपये की लागत से नया शेड बनाने की घोषणा की गई। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की बात कही गई है। निरीक्षण के दौरान गौशाला कमेटी सदस्यों ने चेयरमैन को गौवंश के लिए चारे की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। 

रामचंद्र कंबोज ने बताया कि गौ सेवा आयोग की ओर से गौशाला एवं नंदीशाला के लिए चारे की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला और नंदीशाला को एक-एक ई-रिक्शा तथा फॉगिंग मशीन भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर श्री गौशाला कमेटी के सदस्य सुरेश सिंगला, कमल बांसल, सतपाल मिढ़ा, लक्ष्मण सिंह, गंगा राम, इंद्र लाल गाबा, चंद्र जैन, मंगत गोयल, दीनानाथ, रजनीश खन्ना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सोलर पैनल की मांग भी मंजूर

गौशाला कमेटी ने बिजली की जरूरत को देखते हुए सोलर पैनल लगवाने की मांग रखी। चेयरमैन ने मांग को मंजूरी देते हुए कमेटी को एस्टीमेट तैयार करवाकर आयोग को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एस्टीमेट मिलने के बाद सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी।

3-4 महीने में बेसहारा गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाने का लक्ष्य

रामचंद्र कंबोज ने कहा कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश को अगले तीन से चार महीने में गौशालाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौवंश के संरक्षण और उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए गौ सेवा आयोग की ओर से आवश्यक सहयोग जारी रहेगा। 

About The Author

Related Posts