Loharu Tree Plantation: इस छोटे से गांव की नन्हीं बेटी बनीं मुख्यातिथि, पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी व प्रेरक मिसाल!

श्याम बगीची में रोपित किये फलदार और छायादार किस्मों के 101 पौधे

Published On

Loharu Tree Plantation: लोहारू, (सच कहूँ/सांवरमल वर्मा)। उपमंडल लोहारू के सीमावर्ती गांव झुम्पा कलां में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता की एक अनूठी और प्रेरक मिसाल देखने को मिली। पर्यावरण प्रहरी लोकराम नेहरा ने अपने पुत्र आदित्य नेहरा के 17वें जन्मदिन को फिजूलखर्ची और दिखावे से दूर रखते हुए प्रकृति सेवा के रूप में मनाया। इस अवसर पर बाबा श्याम बगीची में फलदार और छायादार किस्मों के 101 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि गांव की सबसे छोटी बेटी कनिका चौधरी को मुख्य अतिथि बनाकर सामाजिक चेतना और नारी सशक्तिकरण का बड़ा संदेश दिया गया।  

इस पौधारोपण महाभियान के दौरान बरगद, पीपल, नीम, जामुन, आम, कटहल, करौंदा तथा छतरी वाली बकायन जैसी अनेक उपयोगी और दीघार्यु प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रहरी लोकराम नेहरा ने कहा कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य पारिवारिक खुशियों को प्रकृति के साथ जोडकर मनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।   इस अवसर पर रिटायर्ड अधीक्षक दर्शनानंद नेहरा ने कहा कि जन्मदिन पर पौधारोपण करने की यह पहल युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

युवाओं को अपनी ऊर्जा समाज और प्रकृति के कल्याण में लगानी चाहिए। सरपंच प्रतिनिधि मीरसिंह और नंबरदार महेंद्र सिंह श्योराण ने संयुक्त रूप से कहा कि गांव झुम्पा कलां को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। इस अवसर पर शेरसिंह गारपुरा, संतोष नेहरा, संतरा देवी, मंजीत, रामसिंह नेहरा, पवन नेहरा, बाला देवी, सोनिया, अदिति नेहरा, हर्ष नेहरा, मिस्त्री दिनेश तथा नीरज सहित भारी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

About The Author

Related Posts