Mehndi Competition: मेहंदी प्रतियोगिता में बेटियों ने बिखेरे हुनर के रंग, कविता ने मारी बाजी

विजयलक्ष्मी कल्याण समिति के आयोजन में सैकड़ों बालिकाओं ने किया प्रतिभाग, एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने की शिरकत

Published On

कैराना (सच कहूं न्यूज़) । विजयलक्ष्मी कल्याण समिति की ओर से रविवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की सैकड़ों बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कला और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कविता ने प्रथम, कनिका ने द्वितीय और साहिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी एवं संरक्षक महराब चौधरी तथा गौरव चौहान, राजेंद्र प्रधान, रणवीर सिंह, प्रधान तेजपाल मुखिया ने भी प्रमुख रूप से शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन उकेरकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। कांधला के मेहंदी आर्टिस्ट सोयब मिर्जा ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए।

इसमें गांव बरहमखेड़ा निवासी शिवकुमार की पुत्री कविता ने प्रथम, कैराना निवासी संजय की पुत्री कनिका ने द्वितीय तथा शौकीन की पुत्री साहिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं की प्रतिभा को निखारना, उन्हें उचित मंच प्रदान करना तथा स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

इसी उद्देश्य से समिति की ओर से समय-समय पर सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी सहित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि बेटियां अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बनकर समाज में अलग पहचान स्थापित कर सकें। इस अवसर पर समिति की ओर से अध्यक्षा रश्मि सैनी तथा सना खान, अनिरुद्ध चौहान, जावेद चौधरी, मनीषा सैनी, तानिया सिंह एवं अमजद चौहान मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts