शिक्षा और रोजगार
Photographer: फोटोग्राफर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
फोटोग्राफर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana Road Accident: नेशनल हाइवे-709एड़ी पर गांव मन्नामाजरा के निकट शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार फोटोग्राफर की दर्दनाक मौत हो गई। युवक मैरिज होम में कैमरा देने के लिए जा रहा था। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी रोहित फोटोग्राफी का कार्य करता था। शुक्रवार रात वह बाइक पर सवार होकर शामली-कैराना मार्ग पर जगनपुर बस स्टॉप के निकट स्थित एक मैरिज होम के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव मन्नामाजरा के निकट उसकी बाइक की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि रोहित गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी कैराना पहुंचाया। जहां पर गम्भीर हालत के चलते जिला अस्पताल पहुंचते ही घायल फोटोग्राफर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
11 वर्ष पूर्व हुई थी शादी
बताया गया है कि रोहित दो भाई और एक बहन थे। उसका दूसरा भाई कैराना में मोबाइल फोन की दुकान करता है। रोहित की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Comments