अमन कुमार बने कैराना के नए तहसीलदार, अर्जुन चौहान अमरोहा स्थानांतरित

2019 बैच के युवा पीसीएस अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी, अभी तक कैराना तहसील में ही तहसीलदार न्यायिक का कार्यभार संभाले हुए थे अमन कुमार

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: प्रांतीय सिविल सेवा(पीसीएस) वर्ष-2019 बैच के युवा अधिकारी अमन कुमार को कैराना का नया तहसीलदार बनाया गया है। वह इससे पहले कैराना तहसील में ही तहसीलदार न्यायिक के पद पर कार्यरत थे। विगत 17 नवंबर को अर्जुन चौहान के जनपद अमरोहा स्थानांतरण के बाद अमन कुमार को तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त तहसीलदार अमन कुमार वर्ष-2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उनके प्रशासनिक सेवाकाल की पहली तैनाती अक्टूबर-2021 में जनपद मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। करीब तीन माह पूर्व उनकी तैनाती जनपद शामली में हुई थी। यहां उन्हें कैराना तहसील में तहसीलदार न्यायिक का कार्यभार सौंपा गया था। अब उन्हें तहसीलदार के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। बताया गया है कि तत्कालीन तहसीलदार अर्जुन चौहान का जनपद में निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के चलते शासन स्तर से अमरोहा स्थानांतरण किया गया है।

उनके स्थानांतरण के बाद विगत 17 नवंबर को अमन कुमार को कैराना तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई जिम्मेदारी के साथ अब अमन कुमार के पास तहसील की राजस्व एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संचालन का दायित्व रहेगा। साथ ही, आमजन से जुड़ी राजस्व संबंधी समस्याओं और तहसील स्तर के कार्यों का निस्तारण कराना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल होगा। स्थानांतरित हुए अर्जुन चौहान भी एक सरल एवं व्यवहारकुशल अधिकारी के रूप में जाने जाते है। अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने कैराना क्षेत्र में राजस्व से जुड़ी अनेकों समस्याओं का सकारात्मक समाधान किया है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts