Budharwali MSG Mahotsav Bhandara Month: मौजपुर धाम में एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे की धूम, 136 जरूरतमंद परिवारों को बांटे गर्म कंबल
मौजपुर धाम में एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे की धूम, 136 जरूरतमंद परिवारों को बांटे गर्म कंबल
बुधरवाली, सच कहूँ/लखजीत इन्सां। Budharwali MSG Mahotsav Bhandara Month: डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के 136वें पावन अवतार माह की खुशी में राजस्थान की साध-संगत ने एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र, मौजपुर धाम, बुधरवाली (जिला श्रीगंगानगर) में आयोजित इस पावन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साध-संगत पहुंची। इस अवसर पर मानवता भलाई कार्यों के तहत 136 जरूरतमंद परिवारों को गर्म कंबल वितरित कर सर्दी से राहत पहुंचाई गई।
‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के इलाही नारे से हुआ शुभारंभ
पावन भंडारे का शुभारंभ सुबह 11 बजे ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के इलाही नारे के साथ हुआ। इसके पश्चात भजनवाणी के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया गया। पूरा आयोजन गुरु भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ भंडारे में शिरकत की।
136 जरूरतमंद परिवारों को बांटे गर्म कंबल
पावन अवतार माह की खुशी को मानवता भलाई कार्यों के साथ साझा करते हुए 136 अति जरूरतमंद परिवारों को गर्म कंबल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य से जरूरतमंद परिवारों को सर्दी के मौसम में राहत देने का प्रयास किया गया। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत समय-समय पर मानवता भलाई के कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करती रही है।
पूजनीय साईं शाह मस्ताना जी महाराज के जीवन और सच्चा सौदा की शुरूआत पर प्रकाश डाला
इस अवसर पर पूज्य गुरु जी ने सच्चा सौदा की शुरूआत और इसके संस्थापक पूजनीय साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि पूजनीय साईं शाह मस्ताना जी महाराज का जीवन मानवता की सेवा और परमात्मा की तलाश के प्रति समर्पित रहा। उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणाओं और शिक्षाओं को श्रद्धालुओं के समक्ष साझा किया गया। पावन भंडारे के दौरान साध-संगत ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए अवतार माह की खुशी साझा की। वहीं, जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए किए गए सेवा कार्य ने आयोजन को मानवता और सेवा भावना से जोड़ दिया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
Comments