11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से किसान की मौत
11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से किसान की मौत
Published On
लोहारू/भिवानी, सच कहूँ/सांवरमल वर्मा। Loharu News: खेत में सिंचाई के लिए पाइप बदलते समय 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान धर्मवीर (42), पुत्र खूबी राम, जाती जाट गांव गोवीनदपुरा खेत में सिंचाई के लिए पाइप बदल रहा था। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मृतक धर्मवीर पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। उसकी बड़ी बेटी 18 वर्ष, दूसरी बेटी 16 वर्ष और तीसरी बेटी 14 वर्ष की है, जबकि बेटा 12 वर्ष का है। सिविल हॉस्पिटल लोहारू में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Comments