Yogesh Kumar Goluwala: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में योगेश ने लहराया परचम

100 मीटर में गोल्ड और 200 मीटर में जीता सिल्वर

Published On

Rajasthan Under-17 Athletics: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गोलूवाला स्थित सरस्वती स्कूल के होनहार खिलाड़ी योगेश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। अंडर-17 वर्ग में अपनी तेज रफ्तार का दम दिखाते हुए योगेश ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। योगेश ने 100 मीटर दौड़ में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, 200 मीटर दौड़ में कड़े मुकाबले के बीच दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

इस शानदार उपलब्धि के साथ योगेश ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने की दिशा में कदम बढ़ाया। योगेश की इस दोहरी सफलता से विद्यालय, परिजनों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि को कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और कोच व परिजनों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया जा रहा है। योगेश की सफलता पर स्थानीय खेल प्रेमियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Related Posts